अगस्त माह का वेतन न मिलने से संविदा लाइन कर्मचारीयों ने किया धरना प्रदर्शन*

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह– संविदा लाइन कर्मचारियों ने गुरुवार को विद्युत उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्हें अगस्त महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में वेतन नहीं मिला, तो वे काम बंद कर देंगे।

संविदा लाइनमैन जावेद और ताहिर ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वेतन न मिलने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। घर का राशन तक प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने से वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने आत्मदाह जैसे कदम उठाने की आशंका भी जताई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने उर्मिला एंटरप्राइजेज पर समय से वेतन न देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कंपनी उनसे 24 घंटे काम लेती है, लेकिन भुगतान सिर्फ आठ घंटे का करती है। कर्मचारियों को बरसात, ठंड और रात में भी बिजली फाल्ट या पोल गिरने जैसी घटनाओं में काम करना पड़ता है। इसके बावजूद, उन्हें लाइन के काम के लिए पर्याप्त सेफ्टी उपकरण, सीढ़ी और अन्य जरूरी सामान नहीं दिए गए हैं। रोजाना मोहल्लेवार चेकिंग के दौरान उन्हें उपभोक्ताओं की शिकायतों का भी सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने मांग की है कि अगस्त महीने का बकाया वेतन जल्द से जल्द दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर 17 सितंबर तक समस्या हल नहीं हुई, तो वे काम बंद कर देंगे। प्रदर्शन में इरशाद, राजकुमार, असलम, सालू, मूर्तजा, अमित, जावेद, कुलदीप, विपिन, हसीन, शोएब समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य