प्रधानमंत्री के जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे ग्राम चैपालों का आयोजन

ग्राम पंचायत लखनौती में आयोजित चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, सात में से दो का मौके पर ही किया निस्तारण

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जनपद की अनेक ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपालों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विकास खण्ड देवबंद की ग्राम पंचायत लखनौती में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी देवबंद विक्रम सिंह ने की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की प्रशासक श्रीमती बबली सहित 75 ग्रामवासी उपस्थित रहे। चैपाल में प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। ग्राम चैपाल में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 5 शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को अंतरित कर दिया गया है। मौके पर निस्तारित की गई शिकायतों में पुस्तकालय को नियमित रूप से खोलने हेतु पंचायत सहायक को निर्देशित किया गया साथ ही समय निर्धारण किया गया तथा शौचालय का कार्य अग्रेषित कर उसे तत्काल सही करा दिया गया। खण्ड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शेष शिकायतों का भी शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य