अमित कुमार उपाध्याय
चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव धोलाहेड़ी में रविवार को गांव और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर मां भगवती मंदिर परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पंडित विपिन शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। हवन में मुख्य यजमान के रूप में सुरेंद्र भगत ने आहुतियां दीं।
हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डालकर मां भगवती से गांव में सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। पंडित विपिन शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
हवन-पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ उठाया।
इस अवसर पर दीपक सैनी, अरुण सैनी, श्याम कुमार सैनी, कन्हैया चेयरमैन, रामकुमार सैनी, अमरीश सैनी, अनिल सैनी, राहुल सैनी, पंकज सैनी, सनी सैनी, राजेश सैनी, नितिन सैनी, मुकेश, वेदपाल आदि मौजूद रहे।








