अमित कुमार
छुटमलपुर (सहारनपुर)थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम शरदाहेड़ी स्थित मदरसा दावतुल कुरान में सोमवार को महिला पुलिस टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक मिथलेश राठौर, महिला कांस्टेबल शुभांगी शर्मा और महिला कांस्टेबल वीरवती ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। टीम ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से स्पर्श करे या असहज महसूस कराए तो तुरंत शोर मचाएं और अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को बताएं। किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वुमेन हेल्पलाइन 1090 और 112 पर कॉल करें। पुलिस हर समय आपकी मदद के लिए तैयार है।








