विशाल भण्डारे के साथ हुआ 11वें श्री गणेश महोत्सव का समापन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में पिछले कई दिनों से मनाये जा रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम को स्थानीय दिल्ली रोड स्थित हरि मंदिर के प्रांगण में देर रात्रि विधि विधानए पूजा अर्चना एवं विशाल भण्डारे के साथ विश्राम दिया गया। कार्यक्रम में भक्तिरस की अदभूत छटा बिखरेते हुए भजन गायकों ने एक बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुतियां दी तथा श्रद्धालुओं को भक्ति रस में गोते खिलवाये। कार्यक्रम संयोजक रामेन्द्र दुबे व पंण् स्वर्ण पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 वर्षों से लगातार श्री गणेश सेवा समिति समिति द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन बड़ी श्रद्धा सेवा भाव से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता हैए जो बाधाओं को दूर करने वाले और ज्ञानए विद्याए समृद्धि और शुभ आरंभ के प्रतीक हैं। इसीलिए यह त्योहार छात्रोंए परिवारोंए उद्यमियों और जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने वाले हर व्यक्ति के लिए विशेष है। ये भावनाएँ अक्सर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाओं में झलकती हैंए जो एक साधारण अभिवादन को हार्दिक आशीर्वाद में बदल देती हैं। कार्यक्रम में कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने धार्मिक कथाओं को मनोरंजन के साथ.साथ आध्यात्मिक अनुभूति से भी जोड़ दिया। समापन के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गडगडाहट के साथ कलाकारों व भजन मंडली का उत्साहर्वधन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामेन्द्र दूबेए ओमकी दूबेए पंडित तिलक पाराशरए पंण् स्वर्ण पाराशरए अमित त्यागीए पारूल त्यागीए रवि चैधरीए वन्दना चैधरीए पंडित राजनए सुमित दूबेए रूद्राक्ष पाराशरए शोभित दूबेए सक्षम त्यागी आदि भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य