शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार सुबह कस्बे के बस अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के दौरान भाजपा अध्यक्ष को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का कार्यक्रम एसडीएम देवबंद विजय प्रताप सिंह के आश्वासन पर स्थगित कर दिया। सोमवार दोपहर कस्बे के ब्लाक चैराहा स्थित भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय कार्यालय पर उप जिलाधिकारी देवबंद विजय प्रताप सिंह ने पहुंच कर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी वीरेंद्र सिंह एवं कार्यकर्ताओं से कस्बे की समस्याएं सुनकर उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डालकर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया चैधरी वीरेंद्र सिंह ने कॉलेज एंड दिखाने का अपना निर्णय वापस लेते हुए एसडीएम को आश्वस्त किया। बताते चले कि स्टेट हाईवे 59 कस्बे के बस अड्डे से होकर जाता है और सड़क हादसे में दर्जनों से भी अधिक लोग अपनी जान गवा चुके हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उनका संगठन भाकियू रक्षक पिछले कई वर्षों से कस्बे के बस अड्डे पर ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर धरने प्रदर्शन करते हुए शासन.प्रशासन के चक्कर काट रहा है और केवल आज तक उन्हें आश्वासन ही दिया गया हैए जिस कारण उन्होंने मंगलवार सुबह कस्बे के बस अड्डे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रकट करने का निर्णय लिया था। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादवए जितेंद्र चैधरीए बिल्लू त्यागीए गजेंद्र नौसरानए राहुल फौजीए वीरेंद्र कुमारए रविंद्र कुमारए मोहितए अमरीश मास्टरए शीशपाल आदि मौजूद रहे।








