देवबंद पुलिस ने बलवा व पुलिस पर हमला करने के मामले में वांछित पांच आरोपी किए गिरफ्तार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना देवबंद पुलिस ने बलवाए पुलिस पर हमला एवं लोक व्यवस्था को बाधित करने के मामले में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 28 जुलाई को मृतक शिवा पुत्र जयप्रकाश निवासी मौहल्ला शशिनगर कस्बा व थाना देवबंद के परिजनों ने आक्रोश में शव को मुजफ्फरनगर हाीवे पर मंडी के पास कट हाइवे पर रखकर अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया था। इस दौरान जमा लगाने वालों ने पुलिस पर गालीगलौच कर व जान से मारने की धमकी देते हुए और अधिक उग्र होकर पुलिस पार्टी पर पथराव करने लगे और लाठी.डंडों आदि से हमला किया। इस दौरान बलवाइयों ने पुलस के साथ धक्का.मुक्की व मारपीट कर लोक व्यवस्था को छिन्न.भिनन कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने वांछित धाराओं में 25 नामजद व 70ध्80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना देवबंद पुलिस ने आज थाना प्रभारी संदीप बालियाए निरीक्षक नवीन कुमार सैनीए उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह व उपनिरीक्षक अरूण कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मामले में पांच वांछित आरोपियों लक्की पुत्र ऋषिपालए विशु पुत्र रोशनए आशु पुत्र सनव्वरए अक्षय पुत्र पाललू निवाीगण मौहल्ला गांधी कालोनी कस्बा व थाना देवबंद तथा दीपक पुत्र रामपाल निवाी ग्राम फालौदा थाना देवबंद को मंडी के दूसरे गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दि

या।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य