Saharanpur News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज सहारनपुर में, रोहाना से स्वागत का सिलसिला

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज 22 सितंबर को सहारनपुर पहुंचेंगे। रोहाना से शहर तक कई स्थानों पर स्वागत के बाद सरोवर पोर्टिको में पूर्व जनप्रतिनिधियों और पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार आज 22 सितंबर को पश्चिम क्षेत्र के संगठनात्मक प्रवास के तहत सहारनपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सहारनपुर का उनका यह पहला दौरा है। उनके आगमन को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोहाना से लेकर सहारनपुर शहर तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार नितिन नबीन का सुबह 9:30 बजे रोहाना टोल, नागल पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद 9:45 बजे नागल और 10 बजे कोलकी टोल प्लाजा पर स्वागत किया जाएगा। सुबह 10:15 बजे दिल्ली रोड स्थित ग्रैंड रिजॉर्ट और 10:30 बजे कमिश्नर कार्यालय के सामने दिल्ली रोड पर स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद 10:45 बजे अंबाला रोड स्थित टाटा मोटर्स के सामने भी उनका स्वागत किया जाएगा।

सुबह 11 बजे नितिन नबीन सरोवर पोर्टिको होटल पहुंचेंगे। यहां 11:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में कार्यकर्ता के घर भोजन और संत श्री गुरु रविदास मंदिर के दर्शन भी शामिल हैं। दोपहर 2:15 से 2:40 बजे तक मंदिर दर्शन एवं कार्यकर्ता के घर भोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे उनके सहारनपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी संगठन की ओर से स्वागत स्थलों और बैठकों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। हाल की रिपोर्टों के मुताबिक उनके पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवास में संगठनात्मक तैयारियों, पदाधिकारियों के साथ संवाद और जमीनी स्तर की गतिविधियों की समीक्षा पर जोर रहेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य