शहरी चौपाल ब्यूरो
नागल मंडल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ शीर्ष नेतृत्व का अभिनंदन किया। नितिन नबीन के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।
कार्यक्रम को लेकर नागल में पहले से ही तैयारियां की गई थीं। स्वागत स्थल पर मंच और पार्टी के झंडे लगाए गए थे तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का नागल आगमन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विधायक ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नागल मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
नितिन नबीन का सहारनपुर दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बैठकों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुआ। सहारनपुर पहुंचने से पहले नागल समेत कई स्थानों पर उनके स्वागत के कार्यक्रम आयोजित किए गए।








