झज्जर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विकास ने जीता स्वर्ण, अंशुल ने कांस्य पदक

अमित कुमार उपाध्याय 

चिलकाना  , सहारनपुर। हरियाणा के झज्जर जिले में यूनिक अकादमी की ओर से आयोजित अंतरराज्यीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नव जनोदय इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गांव पटनी निवासी विकास सैनी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि गांव संगमोर निवासी अंशुल ने 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
विकास सैनी ने सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर यूनिक अकादमी के प्रबंधक मोनू पवार ने उसे ट्रॉफी, मेडल, टी-शर्ट और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं अंशुल को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया गया। पैर में चोट लगने के कारण विकास सैनी 200 मीटर दौड़ पूरी नहीं कर सका।
कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज परिवार की ओर से दोनों खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा नकद धनराशि देकर उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, शिक्षक सुनील सैनी, अनिल कुमार, विजेंद्र सिंह, धीरज सिंह, पदम कुमार, नलनीश कुमार, सवित कुमार, अंशुल कुमार आदि ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अक्टूबर में ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य