मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के मतदेय स्थलों पर मंथन

23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक मांगे सुझाव, 24 सितंबर तक भेजे जाएंगे प्रस्ताव

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित मतदेय स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने की।

बैठक में बताया गया कि आयुक्त मेरठ मंडल एवं रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से प्रस्तावित मतदेय स्थलों के प्रस्ताव 24 सितंबर 2026 तक भेजे जाने हैं। जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 19 केंद्रों पर 80 मतदेय स्थल और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 केंद्रों पर 15 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।

अधिकारियों ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 6 जनवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन के समय कुल 3665 मतदाता थे। निरंतर पुनरीक्षण के दौरान मई में एक, अगस्त में 126 तथा सितंबर में 20 सितंबर तक दो मतदाता बढ़े। वर्तमान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3794 मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार बेहट में 206, नकुड़ में 206, सहारनपुर नगर में 1822, सहारनपुर में 489, देवबंद में 208, रामपुर मनिहारान में 345 और गंगोह में 518 मतदाता दर्ज हैं। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 6384 से बढ़कर 15428 हो गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूचियां उपलब्ध कराते हुए कहा कि यदि किसी दल को कोई सुझाव या आपत्ति है तो वह 23 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है। प्राप्त सुझावों पर विचार के बाद प्रस्ताव निर्धारित प्रक्रिया के तहत 24 सितंबर तक भेजे जाएंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य