सहारनपुर मंडल ने 623 अंकों के साथ जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

मुरादाबाद 599 अंकों के साथ उपविजेता, जूडो में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जोस्टल मिनी स्टेडियम, राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुराश, जूडो एवं भारोत्तोलन बालक-बालिका प्रतियोगिता में भारोत्तोलन प्रतियोगिता का समापन हुआ। सहारनपुर मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 623 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, जबकि मुरादाबाद मंडल 599 अंकों के साथ उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में सहारनपुर ने 198, अंडर-17 बालिका वर्ग में 163 तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में 155 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी विजेता और मुरादाबाद उपविजेता रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा नियंत्रक सूरज कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने डांडिया तथा मुस्लिम इंडस्ट्रियल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं जूडो के अंडर-14 बालक वर्ग में सहारनपुर के आशीष कुमार ने 35 किग्रा और मयंक राजपूत ने 40 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। -30 किग्रा में ईशान गिल तथा $50 किग्रा में अनुराग ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सहारनपुर की अक्षवी, तेजस्वी और आरोही ने अपने-अपने भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य