शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जन सुनवाई में आज आई सात समस्याओं में से दो समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया बाकि समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। दो लोगों ने अलग-अलग दो समस्याओं के लिए अलग-अलग पत्र दिए। वार्ड 55 चंद्र नगर निवासी ओम प्रकाश चौपड़ा ने चंद्र नगर पार्क की घास कटवाने और नियमित सफाई कराने के लिए अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए । अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई मित्र को भेज कर पार्क में सफाई कराते हुए समस्या का समाधान कराया । घास की कटाई के लिए उन्होंने उद्यान प्रभारी को निर्देश दिए। वार्ड 16 साउथ सिटी निवासी दीपक गोयल ने कॉलोनी की नालियों की सफाई कराने और साउथ सिटी में पेड़ों की कटाई छंटाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। वार्ड 43 मोहल्ला सराय फैज अली निवासी सलमान ने सारी फैज अली में अवैध सूअर पालन को बंद करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जबकि वार्ड 39 हिम्मतनगर निवासी भूप सिंह ने जगदंबा चौक इंदिरा नगर कॉलोनी में कूड़े का ढेर हटवाने तथा खराब लाइटों को ठीक करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जिस पर अपर नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई मित्र को भेज कर कूड़े का ढेर साफ करा दिया । बाकि समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में सभी अधिकारी मौजूद रहे।








