शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। मेला गुघाल का शुभारंभ गुरुवार देर शाम मेला द्वार पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री एवं संभल प्रभारी चंद्रमोहन तथा महापौर डॉ. अजय कुमार ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों, पार्षदों और शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि मेला गुघाल केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि सहारनपुर की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है। मेले ऐसी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का माध्यम हैं, जिसमें पीढ़ियां एक-दूसरे से जुड़ती हैं। उन्होंने कहा कि मेला गुघाल सहारनपुर की पहचान और सांस्कृतिक स्मृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेले के शुभारंभ पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि मेले संस्कृति और समाज के बीच सेतु का काम करते हैं। वहीं महापौर डॉ. अजय कुमार ने मेला गुघाल को सहारनपुर की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, एससी-एसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और पूर्व विधायक जगपाल सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।
पार्षद एवं सह-संयोजक ज्योति अग्रवाल ने मेला गुघाल के इतिहास और इसकी सांस्कृतिक परंपरा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उपसभापति मयंक गर्ग, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, दल नेता राजेंद्र कोहली, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, मेला संयोजक संजय सैनी, सह संयोजक सीमा कात्यायनी, रेणु शर्मा और अल्पना सहित पार्षदों ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पार्षद दीपक रहेजा, के.के. बत्रा, राजकुमार शर्मा, इसम सिंह, चौधरी वीरसैन सिद्धू, नीरज शर्मा, सोपिन पाल सहित अनेक पार्षद मौजूद रहे। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, सुरेंद्र कपिल, रविंद्र मोल्हू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, अभय राणा, साहब सिंह पुंडीर और दिनेश सेठी सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
नगर निगम की ओर से अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव एवं मृत्युंजय, मेला अधिकारी एवं सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, विकास धर दुबे सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति अग्रवाल ने किया।








