Saharanpur News परिवहन निगम कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 सितंबर को धरना

15 दिन में मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी,  आउटसोर्स परिचालकों को विभागीय संविदा में लेने समेत कई मांगें

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के श्रमिक समाज कल्याण संघ ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर प्रबंध निदेशक को 10 सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। संघ ने मांगों का 15 दिन के भीतर निस्तारण नहीं होने पर 29 सितंबर को प्रदेशभर के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालयों पर सुबह 11 बजे से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष एमएल कुरील और प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार ने मांग पत्र में कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों में विभिन्न समस्याओं को लेकर रोष व्याप्त है। उन्होंने संघ के साथ 14 मई 2026 को हुए द्विपक्षीय समझौते के अनुसार आउटसोर्स के माध्यम से तैनात परिचालकों को तत्काल विभागीय संविदा से जोड़ने तथा भविष्य में चालक-परिचालकों की भर्ती निगम स्तर से ही कराने की मांग की। मांग पत्र में कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान सितंबर 2026 से करने, जुलाई 2025 के तीन प्रतिशत और जनवरी 2026 के दो प्रतिशत बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान देय तिथि से करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी देने, उनकी सेवा नियमावली बनाने और उत्कृष्ट सेवा करने वाले संविदा चालक-परिचालकों को नियमित करने की मांग उठाई गई है। संघ ने शासन से स्वीकृत रिक्त 547 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरने, निगम कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है। अन्य मांगों में 19 डिपो में आउटसोर्स के जरिए कराए जा रहे तकनीकी कार्यों की समीक्षा, डग्गामार वाहनों पर रोक, ठेका परमिट वाहनों को शहर की सीमा से बाहर रखने, संघ पदाधिकारियों व कर्मचारियों का कथित उत्पीड़न रोकने तथा मृतक आश्रित कोटे में लंबित नियुक्तियां तत्काल करने की मांग शामिल है। संघ ने चेताया है कि निर्धारित अवधि में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 29 सितंबर को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में पोस्टर लगाने और डिपो, क्षेत्रीय कार्यालय व कार्यशालाओं में गेट मीटिंग आयोजित करने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित कुमार क्षेत्रीय मंत्री, अयोध्या प्रसाद शाखा अध्यक्ष, बृजभान सिंह शाखा मंत्री, मनजीत सिंह, रामजन्म भारती, संजीव कुमार निरंजन सिंह, राज सिंह, संजय कुमार, अजय, सुखपाल,तेजपाल, सत्य प्रकाश,प्रमोद कुमार,अशोक कुमार, रणवीर सिंह,रितेश तिवारी, अंकित महेंद्र सिंह अंश कुमार पलटू राम कर्मचारी मौजूद रहे

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य