शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस में फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) और मॉकपोल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 सितंबर 2026 को वीडियोग्राफी के बीच वेयरहाउस को बंद कर दिया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार ईवीएम वेयरहाउस को 2 सितंबर 2026 को फर्स्ट लेवल चेकिंग के लिए वीडियोग्राफी के साथ खोला गया था। एफएलसी एवं मॉकपोल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत वीडियोग्राफी कराते हुए वेयरहाउस को बंद किया गया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी से अब्दुल गफूर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से सुरेंद्र कुमार, आम आदमी पार्टी से शहजाद मलिक, कांग्रेस से सुधांशु धनगर तथा बहुजन समाज पार्टी से सुनेश प्रधान मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि ईवीएम के भंडारण और सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ईवीएम मैनुअल में दी गई है।








