बलियाखेड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ

बलियाखेड़ी विकासखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत साप्ताहिक बहुउद्देशीय शिविर एवं आंगनबाड़ी सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराईं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड बलियाखेड़ी परिसर में शुक्रवार को साप्ताहिक बहुउद्देशीय शिविर एवं आंगनबाड़ी सम्मेलन का शुभारंभ विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम और ब्लॉक प्रमुख सोनिया ने फीता काटकर किया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र निम ने विकासखंड परिसर में पौधारोपण किया और सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता श्रमदान में भी भाग लिया। इसके बाद विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

आंगनबाड़ी सम्मेलन में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित गतिविधियों, पोषण, बाल विकास तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ आशा दीदियों और मिड-डे-मील रसोइयों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों तथा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के तहत पंजीकरण और लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष किशोर भारती, राकेश मास्टर, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास योगेंद्र सिंह पुंडीर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत पंकज सैनी, सहायक विकास अधिकारी कृषि अंकित कुमार, राजकुमार प्रधान, बाल विकास परियोजना अधिकारी पंकज, रीता सैनी सहित ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं, मिड-डे-मील रसोइया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य