शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित गुरुद्वारा संत भागमल जी में संत भागमल जी की 51वीं पावन बरसी श्रद्धा, सत्कार और सादगी के साथ मनाई गई। गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती में तीन दिन तक चले सालाना गुरमत समागम का समापन शुक्रवार देर रात गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में सजे विशेष गुरमत एवं कीर्तन दरबार के साथ हुआ। इस दौरान भाई कुलविंद्र सिंह खरड़ सहित विभिन्न रागी जत्थों ने गुरवाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को श्री अखंड साहिब जी के पाठ से हुआ। शुक्रवार को श्री अखंड साहिब जी के पाठ के भोग के उपरांत कीर्तन और गुरु सिमरन की श्रृंखला शुरू हुई। स्थानीय और बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरवाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।
कीर्तन दरबार में सबसे पहले गुरुद्वारा संत भागमल जी की स्त्री सत्संग सभा ने कीर्तन की हाजिरी भरी। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थों में भाई अमरिंदर सिंह और साहब प्रवीण सिंह ने शब्द कीर्तन किया। मुख्य रूप से पहुंचे भाई कुलविंद्र सिंह खरड़ वालों ने देर रात तक इलाही कीर्तन वाणी से संगत को निहाल किया।
कीर्तन की समाप्ति के बाद आनंद साहिब का पाठ किया गया। इसके उपरांत भाई परविंद्र सिंह ने सरबत के भले की अरदास की। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
समागम में नगर विधायक राजीव गुंबर, पार्षद राजीव वर्मा अन्नू, अमित मोनू यादव, भुवनीत सिंह शैकी, जस्मीत सिंह, जसवंत सिंह बत्रा, कवलप्रीत सिंह, करण चावला, अमृत पाल सिंह पाहवा, सतवंत बत्रा, अमृत लूथरा, कवल बत्रा, हरमिंदर चावला, सुप्रीत सिंह चावला, जसजीत सिंह चावला, बंटी तरुण खुराना, इन्द्रपाल सिंह मनचंदा, जसविंदर सिंह (एलआईसी), हरवीर सिंह मणि बावा, चरणप्रीत सिंह चरण, गगनदीप सिंह, हरपल सिंह, पारस अरोड़ा और राहुल गांधी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।








