अमित कुमार
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष मुजतबा एडवोकेट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की।
मुजतबा एडवोकेट ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार सत्तारूढ़ दल को लाभ पहुंचाने के लिए योग्य मतदाताओं के वोट काटे जाने का आरोप सामने आया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल और बिहार सरकार को भी बर्खास्त करने की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल की सुप्रीम कोर्ट के किसी सिटिंग जज से जांच कराने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने करीब एक वर्ष पहले ही वोट चोरी को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस दौरान अब्दुल हसीब, मनोज चौधरी, नासिर प्रधान, फरमान मलिक, लल्ला ठेकेदार, याहिया मलिक, नौशाद अली, कुद्दूस मलिक, राव यूसुफ, अरविंद कांबोज, रामबीर सिंह, पदम सिंह, महबूब तलहेड़ी, कारी आबिद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








