नानौता में धूमधाम से निकली वार्षिक जैन रथयात्रा, मंदिर शिखर पर फहराई ध्वजा

आचार्य भारत भूषण जी महाराज ससंघ के सानिध्य में बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता। जैन समाज नानौता की ओर से शनिवार को वार्षिक रथयात्रा महामहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज ससंघ के सानिध्य में बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों, आकर्षक झांकियों एवं श्रीजी के रथ के साथ रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ससंघ ने रामपुर से नानौता के लिए विहार किया। सुबह करीब 7:30 बजे उनका नानौता में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरुदेव की अगवानी की। इसके बाद सुबह 8:30 बजे मंदिर में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न कराई गई।

दोपहर करीब 12:30 बजे आचार्य श्री के सानिध्य में मंदिर जी के मुख्य शिखर पर ध्वजा लगाई गई। ध्वजा संदीप जैन, अर्चना जैन, कलश जैन और वसु जैन परिवार द्वारा लगाई गई। इसके बाद श्रीजी के रथ के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई।

रथयात्रा में श्रीजी को लेकर शुभम जैन नानौता वाले रथ पर विराजमान रहे, जबकि सारथी की भूमिका उदित जैन ने निभाई। कुबेर इंद्र सुशील जैन, नीरज जैन और अर्थ जैन नानौता बने। दायां इंद्र तरुण जैन तथा बायां इंद्र अंकुश जैन नानौता वाले बने।

रथयात्रा में नानौता के अलावा रामपुर, सहारनपुर, शामली, सरसावा सहित अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष नानौता पुलिस टीम के साथ रथयात्रा के साथ मौजूद रहे।

आयोजन में अनिल जैन, जिनेंद्र जैन (काकू), अतिशय जैन, सुशील जैन, अभिषेक जैन, सुभाष जैन, विपुल जैन, मुकुल जैन, राजेश जैन, धनेंद्र जैन, छोटनलाल जैन, प्रवीण जैन, शुभम जैन, मनीष जैन, सजल जैन, नितिन जैन, अंकित जैन, संदीप जैन, कलश जैन, तरुण जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, आशीष जैन, भव्य जैन, दिव्य जैन, हिमांशु जैन, अंकुर जैन, उदित जैन, अर्चना जैन, स्वीटी जैन, वसु जैन, रीमा जैन, रैना जैन, पूर्वी जैन, जूही जैन, पम्मी जैन, जूली जैन, सरोज जैन, रेणु जैन, प्रियंका जैन, नेहा जैन, रेखा जैन, पूजा जैन, प्रवेश जैन, शिल्पी जैन, संगीता जैन, सीमा जैन, मुनेश जैन, मानसी जैन, रीता जैन आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य