नकुड़ में दस लक्षण पर्व के समापन पर निकली भव्य जल कलश यात्रा

शहरी चौपाल ब्यूरो 
नकुड़ (सहारनपुर)। जैन धर्म के महापर्व दस लक्षण पर्व के दसवें दिन नगर में जैन समाज की ओर से भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर के प्रमुख बाजारों से होकर निकली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक भजनों के साथ भगवान का गुणगान किया।
दस लक्षण पर्व के अवसर पर नगर के प्राचीन जैन मंदिर एवं चंद्रप्रभु चैत्यालय में जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सकल जैन समाज के लोग जैन मंदिर में एकत्रित हुए। यहां जैन मिलन की ओर से पिछले दस दिनों से आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद जैन मंदिर से जल कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में आगे बैंड-बाजे चल रहे थे, जबकि भजन मंडली धार्मिक भजनों के माध्यम से श्रीजी का गुणगान कर रही थी। श्रीजी की पालकी भी यात्रा में आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के सबसे पीछे इंद्र बने जैन अनुयायी जल कलश लेकर चल रहे थे।
नगर के प्रमुख बाजारों से होकर जल कलश यात्रा वापस जैन मंदिर पहुंची। यहां जल कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे वातावरण में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर पंकज जैन, मुकेश जैन, संजीव जैन, प्रीतम प्रसाद, संदीप जैन सहित बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य