शहरी चौपाल ब्यूरो
बेहट । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के आह्वान पर भारत में एक सप्ताह चलने वाले बाम दलों के देश व्यापी आंदोलन के क्रम में तहसील बेहट मे धरना प्रदर्शन करके विरोध जताया गया और पांच सूत्रीय ज्ञापन महामहिमा राष्ट्रपति को संबोधित तहसीलदार को सौंपा गया।
शनिवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले के तहसील प्रभारी इसरार शाहपुरी के नेतृत्व मे पार्टी की कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने महामहिमा राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल उनके पद से हटाए जाने की मांग की।
शनिवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले के तहसील बेहट प्रभारी इसरार शाहपुरी के नेतृत्व सौपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल उनके पद से हटाया जाए ज्ञापन में दूसरी मांग रखी गई है कि एस ए आर विशेष गहन पुन निरीक्षण प्रतिक्रिया पर रोग लगाई जाए और मतदाता सूचियां से गलत तरीके से बाहर किए गए सभी लोगों को मतदान के अधिकार को बहाल किया जाए। जापान में यह भी कहा गया है कि निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली बहाल की जाए। ज्ञापन में मांग की गई है कि निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था को बदलकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रस्तावित चयन समिति पर आधारित किया जाए जिसमें प्रधानमंत्री लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल हो। ज्ञापन में मांग की गई है की दोषपूर्ण एस आई आर के आधार पर जो भी चुनाव हुए हैं उनकी वैधता नहीं लिया जा उन चुनाव को रद्द किया जाए। ज्ञापन में मांग की गई है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के लिए 25 सितंबर 2026 से दिल्ली में जंतर मंतर मार्च निकाल रहे नेताओं भाजपा वाले महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य,आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा, आइसा नेत्री अंजलि, राजनीतिक चिंतन और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, प्रसिद्ध वकील प्रशांत भूषण, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम शर्मा,एक्टू महासचिव राजीव डिमरी, दिल्ली वाले राज्य सचिन रवि राय और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है ज्ञापन में कहा है कि वोट चोरी करने वाले ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की जगह विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की हम खड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
माकपा माले के तहसील प्रभारी इसरार शाहपुरी ने बताया कि पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने के संबंध में 26 सितंबर से एक सप्ताह तक अन्य बाम दलों के देशव्यापी आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सत्येंद्र कुमार प्रताप भारती उदय भारती मेहरबान आलम सुख देवी कामरेड महिपाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।








