वार्ड 12 के प्रत्याशी फैसल मिर्जा का उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय

फैसल मिर्ज़ा का वार्ड सभासद पद पर निर्विरोध होना कस्बे में बनेगा इतिहास

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट । नगर पंचायत बेहट के वार्ड नंबर 12,मोहल्ला लोहारान के सभासद मास्टर जमील के निधन होने से वार्ड नंबर 12 की सभासद सीट रिक्त हो गई थी चुनाव आयोग ने इस रिक्त सीट पर आगामी 13 अक्टूबर को मतदान करने के निर्देश किए थे मगर वार्ड नंबर 12 में स्वर्गीय मास्टर जमील के पुत्र मिर्जा फैसल ने अपना नामांकन पत्र उपचुनाव के लिए अंतिम दिन जमा किया इनके मुकाबले पर अंतिम दिन तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया ऐसी स्थिति में मिर्जा फैसल का निर्विरोध सभासद बनना ताई माना जा रहा है यह उपचुनाव कस्बे के इतिहास में एक इतिहास के रूप में याद रखा जाएगा।

शुक्रवार को नगर पंचायत के सभासद पद पर उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन था बताते चलें कि

नामांकन दाखिल करने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद चुनावी प्रक्रिया में फैसल मिर्ज़ा का नाम अकेले प्रत्याशी के रूप में सामने आया।

इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटिनी) की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। जांच के दौरान फैसल मिर्ज़ा द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्र वैध पाया गया साथ ही उनके नामांकन पर कोई आपत्ति नहीं आई।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार वार्ड नंबर 12 में 13 अक्टूबर 2026 को मतदान होना प्रस्तावित था,लेकिन नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण अब वार्ड में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के बीच मतदान की स्थिति नहीं है,ऐसे में निर्वाचन प्रक्रिया की आगामी औपचारिकताओं के पूर्ण होने के पश्चात फैसल मिर्ज़ा के निर्विरोध सभासद चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है बताते चले कि

निर्विरोध निर्वाचन की अंतिम एवं आधिकारिक घोषणा निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

-वार्ड नंबर 12 पर किसी अन्य प्रत्याशी ने आखिर क्यों नहीं भरा नामांकन।फैसल मिर्जा के साथ नामांकन दाखिल करते हुए कस्बे के प्रथम व्यक्ति अब्दुल रहमान सहित मिर्जा हाजी अतीक अहमद, हबीबुर्रहमान,अब्दुल समद,मुजीबुर्रहमान, रिहान अहमद,मौ. शारिक,मिर्जा मारूफ, मोहम्मद वसीम आदि शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य