13 साल बाद भी बरामद नहीं हुई सरकारी AK-47, देवबंद पुलिस ने तलाश तेज की

2013 में छीनी गई थी सरकारी रायफल, पुनर्विवेचना के बाद भी नहीं लगा सुराग; सीओ ने थाना प्रभारी को बरामदगी के निर्देश दिए

शहरी चौपाल ब्यूरो 

देवबंद। वर्ष 2013 में देवबंद क्षेत्र से छीनी गई सरकारी AK-47 रायफल का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद पुलिस की ताजा जांच आख्या में रायफल के अब तक बरामद नहीं होने की बात सामने आई है।

पुलिस आख्या के अनुसार 24 अप्रैल 2013 को थाना देवबंद में सरकारी रायफल छीने जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना वर्ष 2023 में समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद दिसंबर 2023 में प्रकरण की पुनर्विवेचना शुरू की गई। हालांकि 30 अप्रैल 2024 को पुनर्विवेचना समाप्त होने तक भी सरकारी AK-47 का कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि रायफल की बरामदगी अभी तक नहीं हुई है और उसकी तलाश एवं बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मामला दोबारा सामने आने के बाद वर्तमान क्षेत्राधिकारी देवबंद ने प्रकरण में प्रयास तेज करते हुए थाना प्रभारी देवबंद को सरकारी रायफल की तलाश कर उसकी बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अब रायफल की बरामदगी के लिए उपलब्ध तथ्यों और पूर्व में हुई जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। लंबे समय से बरामद न हुई सरकारी रायफल की तलाश को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर निगाह बनी हुई है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य