Saharanpur News: जंदेड़ा में नशा मुक्ति जागरूकता रैली, एनसीसी कैडेट्स ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

सहारनपुर के जंदेड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। 40 एनसीसी कैडेट्स ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को वी.डी.के.एम. जंदेड़ा में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यू.पी. गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल आर.के. माही, सेना मेडल के निर्देशन में आयोजित रैली में विद्यालय के प्रबंधक, सूबेदार आर.के. भारती, जीसीआई मनीषा प्रजापत सहित 40 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

जागरूकता रैली के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कैडेट्स ने विभिन्न नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता संबंधी नारों के माध्यम से लोगों से नशे का सेवन नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

कैडेट्स ने ग्रामीणों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। रैली के माध्यम से युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने बताया कि जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना है। रैली के दौरान कैडेट्स का उत्साह देखने को मिला और उन्होंने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य