अमित कुमार
छुटमलपुर (सहारनपुर ) थाना फतेहपुर पुलिस ने ट्यूबवेल से केबिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया 20 फुट बिजली का केबिल बरामद किया है।
ग्राम कमालपुर निवासी ठा जसवीर सिंह के ट्यूबवेल से अज्ञात चोर बिजली का तार काटकर चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना फतेहपुर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जंगल ग्राम कमालपुर से अभियुक्त वंश पुत्र पप्पू निवासी फतेहपुर भादो को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया अभियुक्त शातिर चोर है, उसके विरुद्ध थाना फतेहपुर पर चोरी के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इसके अलावा ग्राम गुड़म निवासी समाज सेवी राव सम्मून तथा ग्राम अल्लीवाला के सोहनवीर पुत्र मेहर सिंह के कमालपुर के रकबे में स्थित टयूवैल से 25 सितम्बर को चोर केबल तथा अन्य सामान चोरी कर ले गये थे।उन चोरों को भी फतेहपुर पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है








