नानौता में चंद्रशेखर आजाद का जोरदार स्वागत, बाबा ऋषिदास से लिया आशीर्वाद

थानाभवन रैली के लिए जाते समय चेयरमैन अफजल खान के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले—जनता के साथ होगा हमारा गठबंधन

 

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता। थानाभवन के मसावी-भैसानी में आयोजित रैली को संबोधित करने जा रहे नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का नानौता में चेयरमैन अफजल खान के नेतृत्व में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भारी बारिश के बीच दिल्ली रोड स्थित आश्रम पर कार्यकर्ता सांसद के पहुंचने का इंतजार करते रहे।

चंद्रशेखर आजाद का काफिला आश्रम के पास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद चंद्रशेखर आजाद वाहन से उतरकर आश्रम पहुंचे और बाबा ऋषिदास से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

आश्रम से रवाना होने से पूर्व चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार देश के युवाओं को रोजगार नहीं देगी तो नौजवान रिक्शा चलाने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने रोजगार और युवाओं के मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी का गठबंधन जनता के साथ होगा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का गठबंधन जनता के साथ होता है, उसे किसी अन्य के सहारे की जरूरत नहीं होती और न ही किसी के सामने झुकना पड़ता है।

चंद्रशेखर आजाद के स्वागत के दौरान आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य