एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्राची चौधरी का सहारनपुर में भव्य स्वागत

रेलवे स्टेशन से गांव झबीरण तक फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से हुआ अभिनंदन, मेयर व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। एशियन गेम्स में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली नकुड़ क्षेत्र के गांव झबीरण की बेटी प्राची चौधरी के सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह और नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।

 

रेलवे स्टेशन से गांव झबीरण तक प्राची चौधरी के स्वागत के लिए जगह-जगह लोगों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने बेटी की सफलता को सहारनपुर के लिए गौरव का क्षण बताया।

मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह और विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि यह पल केवल प्राची चौधरी के परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सहारनपुर और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव और खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्राची ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं और युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

स्वागत से अभिभूत प्राची चौधरी ने सम्मान के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से उन्हें सम्मान एवं सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

प्राची चौधरी की उपलब्धि पर गांव झबीरण सहित नकुड़ क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य