गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट। बाला देवी जूनियर हाई स्कूल, हुसैनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और आदर्शों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के आदर्शों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से बताया कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और दृढ़ नेतृत्व से देश की सेवा की। विद्यालय प्रबंधक योगेश चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को बच्चों तक पहुंचाना और उन्हें देश, समाज तथा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। प्रधानाचार्या श्रीमती पंकज देवी ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए उप-प्रधानाचार्य सचिन कुमार ने कहा कि महापुरुषों के विचारों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में उप-प्रबंधक अशोक कुमार, सपना, शिवानी, रेनू, छाया, अंजलि, रूचि, दीपा, चांदनी, मीना, सुमित कुमार, पारुल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य