शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गौ माता के संरक्षण और सेवा को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए गौ रक्षा के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। आज दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में आयोजित गौ रक्षा दल का स्थापना दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नंद किशोर गुर्जर ने गौ माता के संरक्षण और सेवा को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए गौ रक्षा के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम का आयोजन गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश पंवार एवं उनके साथियों के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित संतों एवं अतिथियों का गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में साधु-संतों ने भी अपने आशीर्वचन देते हुए गौ रक्षा एवं गौ सेवा के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश पंवार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं समाज में गौ रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गौसेवा से जुड़े कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर गौ रक्षा दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग तथा बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गौ माता की सेवा एवं संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल महाराणा जी, अनुज प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा नगर अध्यक्ष अभिषेक खटीक आदित्यखटीक , जिला उपाध्यक्ष नितिन गोयल, उज्ज्वल सैनी ,शिवम पवार, तहसील रामपुर संयोजक अंश बत्रा महानगर संयोजक राहुल चैधरी, महानगर अध्यक्षराहुल चैधरी, शुभम धीमान एवं कुलदीप कोरी, शेखर नगर अध्यक्ष सरसावा, विशु रोहिला आशीष पांचल प्रशांत पंवार, प्रमोद गुज्जर, सभोद, अमन त्यागी, अंकित पाल, हरीश पाल, देव सैनी, सौरभ सैनी, संजय रोड डॉ विजय सैनी, सार्थक पंवार, सचिन , रविंदर कोरी, मोहित वर्मा, वंश पंवार सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








