श्रवण शर्मा
गंगोह। सहारनपुर में 7 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति सहारनपुर के पदाधिकारी गंगोह पहुंचे। उन्होंने समाज के लोगों से संपर्क कर महोत्सव के निमंत्रण पत्र वितरित किए और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
समिति के जिलाध्यक्ष महावीर गुप्ता, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला मंत्री राजीव गोयल, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, युवा समिति अध्यक्ष शुभम गोयल, महामंत्री सचिन गर्ग और डॉ. गौरव गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आगे बढ़ाने के साथ समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना मजबूत करने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से महोत्सव में शामिल होने की अपील की।
अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र तायल ने समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया और महोत्सव में गंगोह से बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विजय जिंदल, संदीप गोयल, भारत गर्ग, करण गोयल, अनुपम गोयल, गगन गर्ग, सुशील सिंघल, नितिन गोयल, नितिन तायल, राकेश गोयल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।








