Saharanpur News: सरसावा में भाजपा जिला प्रभारी हंसराज पप्पू का भव्य स्वागत

सरसावा में भाजपा जिला प्रभारी हंसराज पप्पू का चेयरमैन कोमल पंवार के आवास पर स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सरसावा (सहारनपुर)। भाजपा के जिला प्रभारी हंसराज पप्पू के नगर पालिका चेयरमैन कोमल पंवार के आवास पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। चेयरमैन कोमल पंवार और उनके पति राजू पंवार ने भी जिला प्रभारी का स्वागत किया।

इस दौरान जिला प्रभारी हंसराज पप्पू ने कहा कि भाजपा वर्ष 2027 में भी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

हंसराज पप्पू ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष रुचि यादव, नगर अध्यक्ष सागर चौधरी, गौरव मोघा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य