Saharanpur News: नानौता में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ

नानौता की चानन धर्मशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की स्थानीय इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। व्यापारियों की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता (सहारनपुर)। नगर के गंगोह रोड स्थित चानन धर्मशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की स्थानीय इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकता, संगठन की मजबूती और व्यापारिक हितों की रक्षा पर जोर दिया गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, विधायक कीरत सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार पुंडीर, मंडल अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सुभाष लेवल और सोनू त्यागी मुख्य रूप से शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा बनाए रखने और व्यापारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि व्यापारियों से जुड़े ऐसे आयोजन व्यापार को प्रोत्साहन देने के साथ आपसी मित्रता और भाईचारे को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, जिससे व्यापारियों के बीच एकता, सहयोग और आपसी तालमेल की भावना बनी रहे।

समारोह में संरक्षक के रूप में मुकेश पाराशर, रॉबिन जैन और अनुज वीर रोहिल्ला शामिल रहे। महामंत्री पद पर मुकेश बंसल और विवेक सिंघल, उपाध्यक्ष पद पर अनिल पांचाल, कृष्ण गुप्ता, दौलत अली आब्दी, विश्वास सभासद, अंकुर जैन और सोनू नामदेव को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष हिमांशु नारंग तथा उपकोषाध्यक्ष दीपक नामदेव बनाए गए।

मंत्री पद पर देवेंद्र कुमार, जियालाल, नीरज सैनी, नीरज धीमान, कुलवंत राणा और नितिन रोहिल्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रचार मंत्री अंकित नामदेव तथा मीडिया प्रभारी दिनेश पुंडीर बनाए गए।

इस अवसर पर अखिलेश कुमार, दीपक शर्मा, मोहन प्रजापति, डॉ. मोंटी, सोनू तनेजा, अजय कुमार, इसरार खान, तुषार जैन, लवी जैन, काम सिंह पुंडीर, रजत गोयल, रजत नामदेव, विनीत अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य