सहारनपुर: औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार की चेतावनी, नियम तोड़ने वाले मेडिकल स्टोर पर होगी कार्रवाई

सहारनपुर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार का स्वागत किया। उन्होंने बिना वैध ड्रग लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने और प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की सहारनपुर शाखा की ओर से शुक्रवार को जनपद के औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम प्रदेश संगठन मंत्री रजत सैनी एवं महानगर अध्यक्ष अरबाज अंसारी के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान एसोसिएशन की महानगर टीम के पदाधिकारी और फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने फार्मासिस्टों से दवा कारोबार से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना वैध ड्रग लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा शासन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री और उनके आदान-प्रदान पर भी नियमों के अनुसार रोक का पालन करना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश संगठन मंत्री रजत सैनी ने विभागीय निर्देशों का पालन करने का आश्वासन देते हुए कहा कि एसोसिएशन से जुड़े फार्मासिस्ट नियमों के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित और दवा कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एसोसिएशन विभाग के साथ मिलकर सहयोग करेगी।

इस मौके पर जिला प्रवक्ता दीपक सैनी, जिला संगठन मंत्री रोहित कुमार, महानगर उपाध्यक्ष अनस मलिक, शोयब, मंडल सचिव दीपक खेड़ा मुगल और हिमांशु सैनी सहित एसोसिएशन के दर्जनों पदाधिकारी एवं फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य