Saharanpur News: गंगोह में निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, राम-जानकी विवाह संपन्न

गंगोह में रामलीला कमेटी हिन्दू सभा सराय की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। बैंड-बाजों, अखाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ बारात नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रामलीला भवन में राम-जानकी विवाह संपन्न हुआ।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह। रामलीला कमेटी हिन्दू सभा सराय की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। बैंड-बाजों, अखाड़ों और आकर्षक झांकियों से सुसज्जित बारात नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। रामलीला भवन पहुंचने पर भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न कराया गया।
श्रीराम बारात का शुभारंभ मखदूम जहां स्थित रामलीला भवन से हुआ। इससे पहले झंडा पूजन किया गया। इसके बाद मांगेराम सैनी, विशाल सैनी और अर्णव सैनी ने हरी झंडी दिखाकर तथा नारियल फोड़कर बारात को रवाना किया। बारात लखनौती मार्ग, मेन रोड, मेटाडोर स्टैंड, टाकान, कॉलेज रोड, शिव चौक, पीठ बाजार, कानूनगोयान और ईशरा सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस रामलीला भवन पहुंची।
बारात में सुंदर ढंग से सजे रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न विराजमान रहे। श्रीराम के स्वरूप में राहुल सैनी, लक्ष्मण के स्वरूप में महेंद्र सैनी, भरत के स्वरूप में कमल तथा शत्रुघ्न के स्वरूप में वंश अंश ने भूमिका निभाई। बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों, अखाड़ों के प्रदर्शन और आकर्षक झांकियों ने बारात की शोभा बढ़ाई। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और स्वागत के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट की।
बारात के रामलीला भवन पहुंचने पर विधि-विधान के साथ राम-जानकी विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजन से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर राजेंद्र कश्यप, अंकुर प्रजापति, बिरम सैनी, जितेंद्र, तेजपाल, सुभाष, राजेश सैनी, त्रिभुवन शर्मा, रामपाल प्रजापति, कन्हैया, शिवम, देवीलाल सैनी, दीपक सैनी, जोनी सैनी, विपुल, सुमित, अमित, राजीव, राकेश और राजू सहित रामलीला कमेटी के सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य