Saharanpur News: नवरात्रि से पहले बाजारों में रौनक, माता की जोत और लहंगों की बढ़ी मांग

सहारनपुर में शारदीय नवरात्रि से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। माता रानी की जोत, लहंगे, चुनरी और मूर्तियों की खरीदारी के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जानिए पूजा सामग्री की कीमतें।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही महानगर में भक्ति और उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। मंदिरों से लेकर घरों तक पूजा की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। माता रानी की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालु दुकानों का रुख कर रहे हैं। चुनरी, लहंगे, मूर्तियों और आकर्षक जोत से सजी दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही देखने को मिल रही है।

नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को नए अंदाज में सजाया है। बाजार में माता रानी के श्रृंगार और पूजा से जुड़ी वस्तुओं की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। इस बार अलग-अलग डिजाइन की जोत ग्राहकों का ध्यान खींच रही हैं। साधारण जोत की कीमत पांच रुपये से शुरू होकर पांच हजार रुपये तक पहुंच रही है। वहीं, लैंप वाली जोत भी श्रद्धालुओं को पसंद आ रही हैं। इनकी कीमत 600 से 1800 रुपये तक बताई जा रही है।

माता रानी के वस्त्रों की खरीदारी को लेकर भी ग्राहकों में उत्साह है। दुकानों पर विभिन्न रंगों और डिजाइनों में लहंगे व चुनरियां सजाई गई हैं। लहंगे के साथ चुनरी वाले सेट भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। इनकी कीमत 80 रुपये से शुरू होकर 800 रुपये तक है। श्रद्धालु अपनी पसंद और बजट के अनुसार माता रानी के लिए वस्त्र खरीद रहे हैं।

इसके अलावा बाजार में छोटी-बड़ी और अलग-अलग डिजाइन की माता रानी की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 45 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक है। घरों और मंदिरों में स्थापना के लिए श्रद्धालु अपनी जरूरत के मुताबिक प्रतिमाएं पसंद कर रहे हैं।

नवरात्रि के आगमन पर बाजारों में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों को भी कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। त्योहार के दौरान पूजा सामग्री और माता रानी के श्रृंगार से जुड़ी वस्तुओं की मांग बढ़ने की संभावना है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य