Saharanpur News: गंगोह में निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

गंगोह में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने समाज में एकता, जरूरतमंदों की मदद और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में गंगोह में महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ होने से पहले रामबाग स्थित नौ दुर्गा मंदिर में महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया और ध्वज पूजन किया। इसके बाद प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, शामली नगरपालिका के चेयरमैन अरविंद संगल सहित अन्य अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन की आरती की। अरविंद संगल ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने समाज के लोगों से आपसी भेदभाव मिटाकर जरूरतमंद परिवारों की मदद करने, बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और एकजुट होकर राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज की एकता और शिक्षा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
शोभायात्रा रामबाग स्थित नौ दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बाईपास मार्ग, ककराली मार्ग, शिव चौक, आढ़त बाजार, गुलाम औलिया चौक, इंदिरा मार्केट, जवाहर गंज, पीठ बाजार, मोहम्मद गौरी चौक, कानूनगोयान, सर्राफा बाजार, गुजरान और बाबू राय से होते हुए वापस नौ दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बैंड-बाजों की धुन और मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य