Saharanpur News: गागलहेड़ी में चित्रकला प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

गागलहेड़ी के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

श्रीकांत शर्मा 

गागलहेड़ी। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी में कैलाशपुर वन रेंज विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता के बाद विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। वन दरोगा रकम सिंह ने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिभा यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल करने और अपने आसपास हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें पौधरोपण तथा हरियाली संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य