Saharanpur News: नागल में भैंस चोरी का खुलासा, आरोपी फिरोज गिरफ्तार; 9,200 रुपये बरामद

नागल की नई बस्ती में भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, भैंस बेचने के बाद उसके हिस्से में आए 9,200 रुपये बरामद किए गए।

राजकुमार शर्मा 

नागल। कस्बे की नई बस्ती में हुई भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए नागल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भैंस बेचने के बाद उसके हिस्से में आई 9,200 रुपये की नकदी बरामद की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि दो अक्टूबर को नई बस्ती निवासी आलिम ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि एक अक्टूबर की रात अज्ञात चोर उनके घेर में बंधी लाखों रुपये कीमत की भैंस चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान नई बस्ती निवासी फिरोज का नाम सामने आया। सोमवार सुबह करीब नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी स्टेट हाईवे से गांव फतेहपुर कलां जाने वाले रास्ते पर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर उपनिरीक्षक शिवकार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फिरोज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक अक्टूबर की रात आलिम के घेर से भैंस चोरी करने की बात बताई। पुलिस ने उसके कब्जे से 9,200 रुपये बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य