Saharanpur News: श्री आशुतोष रामलीला में हनुमान प्रस्थान लीला का भावपूर्ण मंचन

सहारनपुर में श्री आशुतोष रामलीला समिति के 15वें रामलीला महोत्सव में हनुमान प्रस्थान लीला का मंचन हुआ। शबरी भक्ति, राम-हनुमान मिलन और बच्चों के प्रश्न मंच ने दर्शकों का मन मोहा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। श्री आशुतोष रामलीला समिति की ओर से आयोजित 15वें श्री रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में 14 अक्टूबर को हनुमान प्रस्थान लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन सतीश कुमार अरोड़ा, पूर्व चेयरमैन अनूप खन्ना और कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आलम मुख्य अतिथि रहे।

मंचन में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण का पंचवटी पहुंचना, माता सीता के वियोग में विलाप करना, जटायु द्वारा सीता हरण की जानकारी देना और प्रभु श्रीराम द्वारा जटायु का अंतिम संस्कार करने के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। इसके बाद माता शबरी की भक्ति और उनके जूठे बेर स्वीकार करने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। शबरी द्वारा सुग्रीव से मिलने की सलाह देने और हनुमान जी तथा प्रभु श्रीराम के मिलन का प्रसंग भी आकर्षण का केंद्र रहा।

आगे सुग्रीव द्वारा माता सीता के आभूषण दिखाने और प्रभु श्रीराम द्वारा एक ही तीर से सात पेड़ों को गिराने के दृश्य का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय और संवादों को दर्शकों ने सराहा।

प्रभु श्रीराम की भूमिका में गौरव चानना, लक्ष्मण के रूप में विनय दुग्गल, शबरी के रूप में साक्षी, हनुमान जी के रूप में तरुण अरोड़ा और सुग्रीव की भूमिका में सन्नी भाटिया ने अभिनय किया। लीला का निर्देशन जय कालरा ने किया। बच्चों में धार्मिक और सांस्कृतिक ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से रामलीला पर आधारित प्रश्न मंच भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष गौरव पुरी, मुख्य संयोजक संजय भसीन सहित अनेक पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन रवि बख्शी और अमित वत्ता ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य