शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। श्री कृष्णा राम नाटक क्लब के तत्वावधान में जुबली पार्क में आयोजित रामलीला में सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान हनुमान जी के मनमोहक प्रवेश और प्रभु श्रीराम से उनके मिलन के भावपूर्ण दृश्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
रामलीला में दिखाया गया कि हनुमान जी की सहायता से प्रभु श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता होती है। इसके बाद बाली और सुग्रीव के बीच युद्ध का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। युद्ध के दौरान प्रभु श्रीराम बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाते हैं। इन प्रसंगों के मंचन के दौरान दर्शक भावविभोर नजर आए और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब के प्रधान महेंद्र तनेजा, महामंत्री विक्की दुआ, राजकुमार नरूला, साजन गंगा, नीरज कामरा, संजय अरोड़ा, विवेक मनोचा, सरदार जसपाल सिंह बत्रा, पाली कालड़ा, अमित भसीन, राहुल चन्ना, अरुण खन्ना, अमित गांधी, महेंद्र सचदेवा, वीके ग्रोवर, दीपक मल्होत्रा, मुरली खन्ना, मनोज तनेजा, राजेंद्र लांबा, राजा नागपाल, महेश नारंग, विकास नरूला, अमित ग्रोवर, सरदार भगत सिंह, विशाल अरोड़ा वासु, हरीश सदाना, मनोज विज, अशोक छाबड़ा, आकाश टंडन, सनी पुंज और विपुल बत्रा सहित अन्य लोगों ने प्रभु श्रीराम की आरती में भाग लिया।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला के आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि रामायण के प्रसंग समाज को सत्य, धर्म, मित्रता और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय और मंचन की प्रशंसा की।









