Saharanpur News: वोट बनवाने मैदान में उतरे सपा नेता टिंकू अरोड़ा, पोलिंग बूथों पर किया निरीक्षण

नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सहारनपुर में पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर मतदाताओं को जागरूक किया। युवाओं से वोट बनवाने और मतदाता सूची की जांच करने की अपील की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। लोकतंत्र में मतदान के महत्व को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी के नेतृत्व में वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र संख्या-03 के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को वोट बनवाने, मतदाता सूची में नाम की जांच करने और त्रुटियों को ठीक कराने के प्रति जागरूक किया। साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से जानकारी लेकर मतदाताओं की समस्याओं के समाधान में सहयोग किया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17 और 24 अक्टूबर को पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता सूची के सत्यापन और नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, मृतक या अन्य कारणों से अपात्र हो चुके मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी और राष्ट्रीय सचिव मुस्तकीम राणा ने कहा कि लोकतंत्र में वोट प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है। इसलिए हर पात्र व्यक्ति को अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराना चाहिए, ताकि वह चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र संख्या-03 के किसी भी व्यक्ति को वोट बनवाने या मतदाता सूची में संशोधन कराने में परेशानी आती है तो वह महानगर कमेटी अथवा उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मतदाताओं की समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से अपना वोट बनवाने की अपील की। साथ ही हाल ही में शादी करने वाले लोगों से मतदाता सूची में अपने और अपने परिवार के सदस्यों के विवरण की जांच करने तथा आवश्यक संशोधन कराने का आग्रह किया। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य