Saharanpur News: एमएलसी चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित, इस नंबर पर करें संपर्क

मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सहारनपुर कलेक्ट्रेट के पुराने सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मतदान संबंधी समस्या या जानकारी के लिए 0132-2727869 पर संपर्क करें। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट स्थित पुराने सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। मतदान से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए मतदाता और संबंधित व्यक्ति कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0132-2727869 पर संपर्क कर सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी ने बताया कि मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित मतदान स्थलों पर संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने और मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या, जानकारी या सहायता के लिए निर्धारित फोन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य