Saharanpur News: नगर निगम 11 स्थानों पर लगाएगा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, महापौर ने किया शुभारंभ

नगर निगम ने सैलो एक्विफर मैनेजमेंट योजना के तहत महानगर में 11 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की शुरुआत की। महापौर डॉ. अजय कुमार ने डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में योजना का शुभारंभ किया। परियोजना के लिए चार चरणों में 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने महानगर में 11 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की शुरुआत की है। भारत सरकार की ‘सैलो एक्विफर मैनेजमेंट’ योजना के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर स्टेडियम से इस अभियान का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार ने किया। योजना के तहत पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट देहरादून तकनीकी जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराएगा।

डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में महापौर ने रिबन काटकर और नारियल फोड़कर योजना का शुभारंभ किया। नगर निगम के महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि भारत सरकार की योजना के तहत वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से चार चरणों में कुल 50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तकनीकी क्रियान्वयन में पीपुल्स साइंस इंस्टीट्यूट सहयोग करेगा।

उन्होंने बताया कि महानगर में जिन 11 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे, उनमें डॉ. अंबेडकर स्टेडियम, दिल्ली रोड स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी, एमआरएफ सेंटर के निकट ज्ञान विहार कॉलोनी, मातागढ़ स्थित जलकल विभाग परिसर, कोलागढ़ तालाब, हलालपुर तालाब, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोगा महाड़ी परिसर, जिला अस्पताल और इस्लामिया डिग्री कॉलेज शामिल हैं।

इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम जल संरक्षण की दिशा में लगातार नए प्रयास कर रहा है। मृतप्राय हो चुके पोखरों का पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शहर में पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, लीकेज रोकने और पानी की बर्बादी कम करने के लिए स्काडा मॉनिटरिंग व्यवस्था भी लागू की गई है। नगर निगम का उद्देश्य जल संचयन को बढ़ावा देना और उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करना है।

कार्यक्रम में उपसभापति मयंक गर्ग, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ और क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र कोहली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य