Saharanpur News: नानौता में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ MLC चुनाव, विधायक कीरत सिंह और सपा नेता रुद्रसेन पहुंचे

नानौता के किसान सेवक इंटर कॉलेज में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह और सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन मतदान स्थल पहुंचे।

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता (सहारनपुर)। नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के लिए कॉलेज परिसर में अलग-अलग बूथ बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा। क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली, जबकि थाना प्रभारी नानौता विकास चारण पुलिस बल के साथ मतदान स्थल पर मुस्तैद रहे।

दोपहर के समय गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किसान सेवक इंटर कॉलेज स्थित मतदान स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मतदान व्यवस्था का जायजा लिया और मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

भाजपा विधायक ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विधायक चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सहारनपुर और मेरठ मंडल में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सहारनपुर जनपद में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की स्थापना को उन्होंने क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बनने से पहले क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मेरठ विश्वविद्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालय की सुविधा उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी राहत मिली है।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी सतपाल सिंह, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र गौतम और चीनी मिल निदेशक संजयवीर राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मतदान स्थल पहुंच चौधरी रुद्रसेन ने बढ़ाया सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मतदान स्थल पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की। उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

इस दौरान सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विलास राणा, सपा नगर अध्यक्ष अब्बास चौधरी, युवा सपा नेता आजम खान सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन की निगरानी बनी रही और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य