Saharanpur News: पात्र लोगों के राशन कार्ड बिना जांच न काटें, अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने उठाई आवाज

सहारनपुर में वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदों ने खाद्य विभाग के एआरओ अश्वनी मिश्रा से मुलाकात की। पात्र लोगों के राशन कार्ड बिना जांच निरस्त न करने और विभिन्न वार्डों में राशन वितरण की समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य विभाग के एआरओ अश्वनी मिश्रा से मुलाकात कर विभिन्न वार्डों में राशन कार्डों और राशन वितरण से जुड़ी समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने पात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए जाने पर चिंता जताते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि सत्ता पक्ष के कुछ जनप्रतिनिधियों के कहने पर दलित बस्तियों में जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं, जबकि उनके समर्थकों के राशन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड किसी व्यक्ति विशेष के कहने पर निरस्त नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी शिकायत पर कार्रवाई करने से पहले संबंधित मामले की पूरी जानकारी जुटाई जाए और पात्रता की निष्पक्ष जांच की जाए।

इस पर अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड केवल शिकायत के आधार पर निरस्त नहीं किया जाएगा। संबंधित पार्षद से जानकारी लेने और मामले की जांच करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान वार्ड नंबर 7 के पार्षद नितिन जाटव और वार्ड नंबर 66 के पार्षद हाजी गुलशेर ने अपने-अपने क्षेत्रों में राशन कार्डों से संबंधित समस्याएं तथा राशन डिपो पर वितरण व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राशन कार्डों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी पात्र और जरूरतमंद परिवार को सरकारी राशन योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य