Saharanpur News: सहारनपुर में पहला मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव, 100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू

सहारनपुर में प्रथम मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि कुक्कुट विकास नीति के तहत सहारनपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। सम्मेलन में करीब 700 पोल्ट्री फार्मर्स ने भाग लिया और 100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। प्रदेश में अंडों और कुक्कुट मांस की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को राज पैलेस में प्रथम मंडलीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। सम्मेलन में करीब 700 पोल्ट्री फार्मर्स, उद्यमियों और पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न उद्यमियों एवं कुक्कुट पालकों ने 100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार तथा अति विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि कुक्कुट विकास नीति के तहत कुक्कुट विकास एवं अंडा उत्पादन में सहारनपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कुक्कुट पालन से ग्रामीण परिवारों को प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कॉन्क्लेव का आयोजन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने अपर निदेशक ग्रेड-2 के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम में 25 से अधिक कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और कुक्कुट पालन से संबंधित तकनीकों, उत्पादों तथा व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी दी। व्हेन कोब और वेंकी इंडिया का इसमें प्रमुख सहयोग रहा। दोनों कंपनियों की ओर से जीएम डॉ. दानवीर सिंह और डॉ. नेत्रपाल उपस्थित रहे।

पशुपालन विभाग निदेशालय लखनऊ से पहुंचे अपर निदेशक ग्रेड-1 कुक्कुट एवं उपनिदेशक कुक्कुट डॉ. बृजेश त्रिपाठी ने कुक्कुट पालन, अंडा व्यवसाय और कुक्कुट विकास नीति-2022 की जानकारी दी। दुवासु मथुरा के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अमिताभ भट्टाचार्य ने पोल्ट्री व्यवसाय में उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डाला।

लीड बैंक मैनेजर तथा पीएमबी के प्रतिनिधियों ने कुक्कुट विकास नीति के अंतर्गत बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। इस अवसर पर सफल पोल्ट्री फार्मर्स ने अपने अनुभव साझा किए। विभिन्न पोल्ट्री फार्मर्स एवं उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. समदर्शी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार, पोल्ट्री प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. अमित कुमार यादव, बिजेंद्र कुमार, जगत सिंह और मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य