दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर 208 वाहनों के चालान, 4.30 लाख जुर्माना

सहारनपुर में ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग करने वाले 208 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस ने 4.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सहारनपुर यातायात पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 208 चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस के अनुसार, यातायात निदेशालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/यातायात के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी यातायात अमित तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 28 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक एक्सप्रेस-वे पर इंटरसेप्टर के माध्यम से वाहनों की गति की जांच की।
जांच के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 208 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने संबंधित चालकों पर कुल 4.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने के प्रति जागरूक भी किया गया।
सहारनपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें। सावधानीपूर्वक वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और स्वयं सहित अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य