सहारनपुर कांग्रेस की दिल्ली महारैली की तैयारी तेज, इमरान मसूद ने सौंपी जिम्मेदारी

दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली को लेकर सहारनपुर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कीं। इमरान मसूद के कैंप कार्यालय पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। एक नवंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद के अंबाला रोड स्थित निवास के कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें सहारनपुर मंडल के रैली प्रभारी एवं अमृतसर के सांसद सरदार गुरजीत सिंह औजला ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सहारनपुर से रैली में भागीदारी बढ़ाने तथा दिल्ली जाने वाले वाहनों और कार्यकर्ताओं की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी से दिल्ली जाने वाले वाहनों की सूची और उनमें शामिल होने वाले लोगों का विवरण प्राप्त किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के माध्यम से रैली के उद्देश्यों का प्रचार-प्रसार करने और इसे सफल बनाने की अपील की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने कहा कि यह संघर्ष देश के लोकतंत्र को बचाने का है, जिसे आजादी के लंबे संघर्ष और लाखों लोगों की कुर्बानियों के बाद स्थापित किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही जिला और महानगर अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए सहारनपुर से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने दोनों सांसदों को आश्वस्त किया कि रैली से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।

इस दौरान एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व अध्यक्ष इरशाद चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव सुबोध शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, प्रवीण चौधरी, सत्यम भूरियान सैनी, राहत खलील, विवेक कांत सिंह, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी, अक्षय चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, इकराम खान, आरिफ मंसूरी, प्रभजीत सिंह, गुलफाम अंसारी, रेखा धीमान और ओमपाल सिंह डांकोंवाली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य