सहारनपुर में त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने वाले एसपीओ सम्मानित, एसएसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र

सहारनपुर में त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों को एसएसपी अभिनंदन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में विभिन्न त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और संवेदनशील अवसरों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसपीओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर एसएसपी अभिनंदन ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में विशेष पुलिस अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही है। विभिन्न त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान एसपीओ ने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर काम करने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों का सहयोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। एसएसपी ने सभी सम्मानित एसपीओ के योगदान की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपेक्षा जताई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य